बुलंदशहर में जहां एक तरफ तनाव बरकरार है वहीं एक बार फिर दंगा भड़काने की कोशिश की जा रही है। अब जहांगीराबाद में पशु के अवशेष मिले हैं जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।