फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के निजी अस्पताल में महिला की मौत, पति का आरोप- गलत इंजेक्शन लगाने से गई जान

मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Jun 2025 04:05 PM IST

बदायूं के एक निजी अस्पताल में जख्म पर पट्टी कराने व दवा लेने पति के साथ आई महिला की मौत हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत हुई है। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों का हंगामा देख मौके पर पीएसी को बुलाना पड़ा। करीब एक घंटे के हंगामे के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। पति ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें