बदायूं जिले में मंगलवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। सुबह से ही बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली। इसके बाद फिर बादल छा गए। धूप न निकलने व बादल होने से फिर से मौसम ठंडा हो गया। बारिश के आसार जताए गए हैं। कल तक जहां लोग हॉफ स्वेटर में नजर आ रहे थे वहीं लोग जैकेट व मफलर आदि पहने नजर आए। बता दें कि एक फरवरी से लगातार तेज धूप निकल रही थी।