फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बदायूं में शिव भक्ति की लहर, हर हर महादेव की जयघोष से गूंजे कांवड़ मार्ग

सावन के पहले सोमवार से पहले रविवार को बदायूं शहर में कांवड़ मार्ग पूरी तरह शिवमय नजर आया। कछला गंगा घाट से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों के जत्थों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। सुबह से देर रात तक कांवड़ मार्गों पर आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। स्नान और विधि-विधान से गंगाजल भरने के बाद कांवड़िए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। भगवा वस्त्रों में सजे शिवभक्तों के जत्थे, कंधों पर सजी कांवड़ और शिव भजनों की गूंज ने पूरे मार्ग को शिवमय बना दिया। कई श्रद्धालु नंगे पैर यात्रा करते हुए सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें