फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO बदायूं में सोत नदी के रपटा पुल पर तीन फुट पानी जान जोखिम में डाल गुजरे लोग

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में बुधवार को लगातार चार घंटे हुई मूसलाधार बारिश से सोत नदी उफना गई थी। इससे रपटा पुल डूब गया। दूसरे दिन भी पुल पर तीन फुट तक पानी बहता रहा, जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कत हो रही है। पानी का बहाव होने के बावजूद महिलाएं, बच्चे पैदल पानी से होकर जान जोखिम में डालकर गुजरते दिखे। बाइक सवार भी निकलते रहे। इस पुल से होकर आधा दर्जन गांवों का रास्ता है। बदायूं से होकर ककराला की ओर जाने वाली सोत नदी पर मुहम्मदगंज गांव के पास रपटा पुल बना है। बुधवार दोपहर सोत नदी उफनाने की वजह से रपटा पुल डूब गया। पुल के ऊपर तीन फुट तक पानी बहने के कारण मुहम्मदगंज बेहटा, डंवरनगर, बादुल्लागंज सहित आधा दर्जन गांव का ककराला से संपर्क कट गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें