बदायूं में परिषदीय विद्यालयों के विलय और 100 से कम छात्र-छात्राओं पर प्रधानाध्यापक पद समाप्त करने के फैसले के विरोध में बीएसए कार्यालय पर मंगलवार को जोरदार धरना प्रदर्शन हुआ। धरने में 145 ग्राम पंचायतों के प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, रसोइया और कई सामाजिक संगठन शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में सरकार के फैसले को छात्र और शिक्षक विरोधी करार देते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।