फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कादरचौक में आंधी ने मचाही तबाही, सैकड़ों पेड़ गिरे, बिजली के खंभे भी धराशायी

बदायूं के कादरचौक इलाके में बुधवार शाम आंधी-बारिश ने तबाही मचा दी। तेज आंधी आने से कादरचौक-बदायूं मार्ग पर कई पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। 33 केवीए लाइन के खंभे भी धराशायी हो गए। कादरचौक विद्युत केंद्र की लाइन के खंभे और लाइन भी टूट करके गिर गई। पुलिस और वन विभाग की टीमों ने जेसीबी और लकड़ी काटने की मशीनों से पेड़ों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। करीब 15 किलोमीटर के क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में पेड़ गिरने की आशंका है। कई वाहन कदरचौक से उझानी होकर निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें