बदायूं में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार ने किया। पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस कर्मियों को ड्रिल का अभ्यास कराया गया। टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए परेड ग्राउंड में दौड़ लगवाई गई। इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।