फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेलवे लाइन पर पहुंचा मगरमच्छ, ट्रेन से कटकर हुए दो टुकड़े

मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 04:44 PM IST

बदायूं के कछला रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार सुबह रेलवे लाइन पर एक मगरमच्छ ट्रेन से कटकर मर गया। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि नजदीक में ही गंगा हैं। नदी से मगरमच्छ निकलकर बाहर आ गया था और रेलवे लाइन पर पहुंच गया। फिर ट्रेन से कट गया। यह भी बताया जा रहा है कि कछला गंगा में मगरमच्छ नहीं है। गंगा के आसपास कई तालाब हैं। शायद उसमें से मगरमच्छ निकलकर आ गया। ट्रेन से कटकर मगरमच्छ दो हिस्सों में बंट गया। उसका दूसरा हिस्सा सौ मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। क्षेत्रीय वन अधिकारी आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि मगरमच्छ को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। उसके बाद उसे दफना दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें