बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दरोगा की मां के हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगी है। नवागत एसपी देहात ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुठभेड़ की जानकारी की। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर से दरोगा की मां से लूटे गए सोने के कुंडल भी बरामद किए हैं। हिस्ट्रीशीटर पर चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी समेत 12 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।