फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में सूरज के तल्ख तेवर ... धूप से लोग हुए परेशान, गर्मी ने किया बेहाल

मुकेश कुमार Updated Sat, 10 May 2025 02:52 PM IST

बदायूं में शनिवार को तल्ख धूप रही, जिससे लोग परेशान रहे। शुक्रवार रात गर्मी ने बेहाल किया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते सप्ताह मौसम का मिजाज कुछ नरमी भरा रहा, क्योंकि हल्की बारिश और ठंडी हवा के झोकों के चलते अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास बना रहा। न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री के करीब रहा, लेकिन पिछले तीन से धूप की तपिश से तापमान में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से लगातार दूसरे दिन भी लोगों को गर्मी और तपिश से परेशान होना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें