बदायूं के कलक्ट्रेट सड़क स्थित अधिवक्ताओं के चैंबरों में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में चार से पांच चैंबर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग से मुकदमों से जुड़े अहम दस्तावेज, अभिलेख और फर्नीचर जल गए। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिवक्ताओं ने कानूनी प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका जताई है। आग लगने के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।