बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर मेबड़ी निवासी वीरेंद्र (30 वर्ष) की सगराय और अलीगंज के बीच वाहन से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बुधवार को चाचा राजेंद्र के साथ जाते समय वीरेंद्र के दोस्त ने अपने भाइयों के साथ मिलकर हमला किया। आरोपियों ने पहले बाइक सवार चाचा-भतीजे को पिकअप और कार से टक्कर मारकर कुचला, फिर भी जिंदा देखकर दोनों पर हॉकी और डंडे बरसाए। हमले में वीरेंद्र की मौत हो गई। राजेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।