फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खाद की किल्लत पर भाकियू चढ़ुनी ने की आवाज बुलंद, एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन

मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Nov 2025 07:28 PM IST

बदायूं के वजीरगंज विकास खंड में भाकियू चढ़ूनी के पदाधिकारियों ने सोमवार को मासिक पंचायत आयोजित की, जिसमें किसानों एवं जनहित की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया। इस बीच बीडीओ के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा गया। बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा ग्राम बहटरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा पोषाहार वितरण में धांधली की जा रही है। वितरण कई माह में एक बार किया जाता है। कई बार सीडीपीओ से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। जल्द समाधान न हुआ तो धरना लगाया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र पाठक ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा क्षेत्र में छुट्टा गोवंश से प्रशासन निजात दिलाने में नाकाम साबित हुआ है। किसानों की खड़ी फसलों को लगातार नुकसान हो रहा है। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने किसानों की मांग को प्रमुखता के साथ उठाते हुए कहा पूरे जनपद में किसानों को डीएपी की ज़रूरत है। केंद्रों पर डीएपी की किल्लत है। पूरे दिन किसान लाइन में लगने के बाद मायूस होकर घर वापस जा रहा है। निजी दुकानदार खाद की कालाबाज़ारी कर रहे हैं। कालाबाज़ारी पर लगाम लगनी चाहिए। आवश्यतानुसार डीएपी उपलब्ध होनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें