बदायूं जिले में खाद के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को जरीफनगर सहकारी समिति पर खाद के लिए किसानों में मारामारी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। यहां सैकड़ों किसान खाद लेने पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही किसानों को खाद मिल पाई। किसानों का कहना था कि वे सुबह से भूखे-प्यासे लाइन में लगे रहे, लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी कुछ किसानों को ही डीएपी मिल पाई।