बदायूं के उझानी क्षेत्र के गांव पेट्रोल पुख्ता में दूध में छिपकली गिर जाने के बाद उसी दूध से बनी चाय परिवार के लोगों ने पी ली। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग दहशत में आ गए। अनहोनी की आशंका को लेकर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पहुंच गए। सभी का प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति में विषाक्तता या अन्य कोई गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। सभी की हालत सामान्य है।