बदायूं में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मौजूद यात्रियों से बात की। साथ ही रोडवेज के अधिकारियों से कहा कि प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को असुविधा न हो। उन्होंने बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए निर्देश दिए। रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।