उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2047 तक देश में कांग्रेस और उत्तर प्रदेश में सपा की सत्ता में वापसी संभव नहीं है, क्योंकि जनता अब विकास के साथ खड़ी है और पुराने राजनीतिक फार्मूलों को नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जमीन छोड़कर केवल बयानबाजी की राजनीति में रह गई है और जनता के मुद्दों से उसका कोई जुड़ाव नहीं रह गया है। बुधवार को बदायूं पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के पीडीए को परिवार डेवलपमेंट एजेंसी बताया। सपा पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इन्हें विपक्ष की जिम्मेदारी निभाने के लिए भेजा है, लेकिन वे आज भी सत्ता की कुर्सी के मोह में फंसे हैं।