फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यालय में मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Dec 2025 04:08 PM IST

लखनऊ में जैसे ही पंकज चौधरी के भाजपा उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा हुई, वैसे बदायूं के भाजपा कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल छा गया। कार्यालय परिसर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंकज चौधरी का समृद्ध संगठनात्मक अनुभव, सरल व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण पार्टी संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक सशक्त होगा। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा ने एक बार फिर अपनी सशक्त लोकतांत्रिक परंपराओं को जीवंत किया है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पंकज चौधरी के नेतृत्व में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड और ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, अनुभव उपाध्याय, एमपी सिंह, अमित कुमार सिंह, जितेंद्र साहू, डीबी सिंह पटेल, शकुंतला राठौर, रीता वर्मा, प्रेमलता सागर, नीतू मिश्रा, रचना शंखधार, रवि बाबू, सुमित गुप्ता, सौरव साहू, सलीम खान, शेखर साहू, रामनरेश गौतम, हिमांशु सक्सेना, हिमांशु साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें