फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गैस रिफिलिंग के दौरान कार में लगी आग, मची अफरातफरी

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 Oct 2025 02:52 PM IST

बदायूं के हजरतपुर कस्बे में शनिवार सुबह गैस रिफिलिंग के दौरान एक कार में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आग से कार पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, चितरी निवासी झब्बू लाल अपनी इको कार में गैस भरवाने के लिए हजरतपुर स्टैंड पहुंचे थे। गैस भरते समय अचानक कार में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पानी और रेत डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें