फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में धान से भरा ट्रक बाइक सवारों पर पलटा, दो युवकों की मौत

मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Oct 2024 12:15 PM IST

बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। कस्बा के औरछी चौराहे पर धान से भरा ओवरलोड ट्रक बराबर से गुजर रहे दो बाइक सवारों के ऊपर पलट गया। ट्रक व धान की बोरियों के नीचे दबकर बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी बुलवाकर बोरियां हटवाई गईं। करीब तीन घंटे बाद शव निकाले जा सके। शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गए थे। मृतकों की पहचान बरेली के थाना बिशारतगंज के रहने वाले सत्येंद्र प्रताप सिंह और नव प्रभात के तौर पर हुई। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें