बदायूं के कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे युवक अमित कुमार ने बुधवार रात अपनी पत्नी श्वेता की हत्या कर दी। उसने अपने पांच साल के बेटे के सामने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद उसे कमरे में बंदकर भाग गया। बेटे ने शोर मचाया, जिससे मकान मालिक पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने जांच पड़ताल की। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।