फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में भाजपा पर जमकर बरसीं बसपा सुप्रीमो मायावती, जानिए क्या कहा

बदायूं में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को इस्लामनगर के कांधरपुर में जनसभा की। उन्होंने बदायूं, आंवला और संभल लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांगा। जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि आजादी के बाद से शुरू में केंद्र और राज्यों में सत्ता कांग्रेस के हाथों में ही रही है। लेकिन गलत नीतियों और कार्यप्रणाली के कारण कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा। इनकी सरकारों ने दलित, पिछड़े वर्गों और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की भी हर मामले में काफी ज्यादा उपेक्षा की, जिसके कारण पिछले कई वर्षों से भाजपा केंद्र और कई राज्यों में काबिज हुई है। लेकिन इनकी जातिवादी, पूंजीवादी, सांप्रदायिक नीतियों से इस बार भाजपा भी केंद्र की सत्ता में आसानी से वापस आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा की पुरानी और नई नाटकबाजी नहीं चलने वाली है और न ही इनकी गारंटी काम में आने वाली है। भाजपा ज्यादातर समय बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों को मालामाल करने, उन्हें हर स्तर पर छूट देने और बचाने में लगी रही है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा ने सरकारी जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया है। भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें