फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स स्टाफ की हड़ताल जारी

मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 04:00 PM IST

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन माह से मानदेय न मिलने से परेशान 250 आउटसोर्स कर्मचारी मंगलवार को प्रदर्शन कर हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की मांग है कि महिला स्टाफ से अभद्रता करने वाले प्राचार्य को हटाया जाए। उनका मानदेय दिया जाए। हर माह मानदेय मिले। मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। मामला मंगलवार उस समय बिगड़ गया जब प्राचार्य डॉ अरुण कुमार ने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी। उन पर महिला कर्मचारी के साथ धक्कामुक्की करने का आरोप भी लगा। इसके बाद कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। बाद में प्राचार्य बैकफुट पर आ गए लेकिन कर्मचारी वेतन न मिलने व प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें