फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेंथा फैक्टरी के केबिन में मिले तीन सुरक्षाकर्मियों के शव, जांच में जुटी पुलिस

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी में मंगलवार सुबह तीन लोग मृत मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। मृतकों की पहचान जोगेंद्र यादव, भानु यादव और विवेक के रूप में हुई है। तीनों के शव केबिन में पड़े मिले। जोगेंद्र के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं कुछ लोग दम घुटने से मौत होना बता रहे हैं। सूचना मिलते ही उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। यह वही फैक्टरी है, जिसमें कुछ महीने पहले भीषण आग लगी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें