फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की मां का निधन, डिप्टी सीएम ने परिवार से मिलकर जताया दुख

Sat, 10 Jan 2026 05:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं जिले की बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरीश शाक्य की मां फूलवती देवी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार फूलवती देवी पिछले कई दिनों से बीमार थीं। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। फूलवती देवी के निधन की खबर फैलते ही बिल्सी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद में लोगों ने शोक व्यक्त किया। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों द्वारा विधायक हरीश शाक्य के आवास पर पहुंचकर संवेदना प्रकट की जा रही है। प्रदेश की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी विधायक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें