फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badaun: सांप ने महिला को डसा पहले कराया देसी उपचार बाद में अस्पताल लेकर गए तब तक हो गई मौत

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कला निवासी मुन्नी पत्नी सतदेव को बृहस्पतिवार देर शाम सांप ने काट लिया। सांप के काटने के परिजनों और गांव वालों ने महिला का पहले देसी उपचार किया। उससे लाभ नहीं होने पर महिला प्राइवेट वाहन से राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला बृहस्पतिवार देर शाम को पशुओं को चारा डालने गई थी। इसी दौरान वहां पर सांप ने महिला को डंस लिया। पुलिस ने पीआई मिलने पर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जानकारी की, परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात लिखकर दी। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें