आजम खान की विधायकी जाने के बाद भाजपा अब रामपुर सीट पर भी अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। रामपुर को सपा का गढ़ माना जाता है और वह खुद यहां से 10 बार विधायक रहे हैं। लेकिन भाजपा इस बार आजम के मैदान से हटने का फायदा उठाते हुए जीत की उम्मीद पाले हुए हैं।