फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सोशल मीडिया माध्यम के जरिए कैंपेन में सबसे आगे ,सबसे ज्यादा खोजा जाने वाला की-वर्ड बीजेपी

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Mon, 24 Jan 2022 06:17 PM IST

देश में कोरोना मरीज के चलते रैलियों पर पाबंदी ने राजनीतिक दलों को सोशल मीडिया के तरफ झुका दिया है। देखा जाए तो अभी सिर्फ भाजपा और कांग्रेस इसका व्यापक इस्तेमाल करती दिखाई दे रही है लेकिन सोशल मीडिया के आंकड़े कहते हैं कि भाजपा इसमें सबसे आगे है।  पिछले 90 दिनों के आंकड़ों में विज्ञापनों के लिए भाजपा सबसे ऊपर है। बात उत्तर प्रदेश की करें तो कांग्रेस सोशल मीडिया के कैंपेन में भाजपा से पीछे चल रही है। वहीं सपा और बसपा टॉप टेन में भी नहीं दिखती।  भाजपा ने पिछले 3 महीनों में डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करके 1132 विज्ञापन दिए हैं।  वहीं कांग्रेस ने लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन पर 40 लाख खर्च करते हुए 800 से ज्यादा विज्ञापन चलाएं हैं। कांग्रेस का फोकस उत्तर प्रदेश से ज्यादा पंजाब में दिखाई दे रहा है। पार्टी ने 42 लाख रुपए खर्च करके 1668 विज्ञापन पंजाब में चलाएं हैं।    पिछले 1 महीने में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 78 लाख रुपए से ज्यादा सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए खर्च किए हैं और आंकड़ों के मुताबिक भाजपा की कोशिश रंग भी ला रही है क्योंकि  ऐड लाइब्रेरी में राजनीतिक दलों के मामले में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला शब्द बीजेपी बन चुका है यानी सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान में भाजपा सबसे आगे है ही भाजपा की लोकप्रियता भी बरकरार है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें