बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना गांव सबलपुर बीतरा के जंगलों में बाकरपुर नहर पुलिया के पास की है, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुशील सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। आहट पाकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश शाकिब (गंज सपेरी बस्ती) और शिवकुमार (गांव बुडगरा, किरतपुर) को गोली लगी। पुलिस ने मौके से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनमें सुमेरा (फैजीपुर सलेमपुर, हीमपुर दीपा) और सूरज (बुडगरा, किरतपुर) शामिल हैं।