कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर गधेली में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर गधेली में शनिवार की रात्रि ग्राम प्रधान पक्ष के तीन लोग गांव लौट रहे थे। आरोप है कि उनकी बाइक धर्मेंद्र पक्ष के दरवाजे पर लग गई इसके बाद गाली गलौज हुई और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले ।घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तथा तब तक दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो चुके थे।ग्राम प्रधान पक्ष से दो तथा दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल है। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।नगीना सी ओ भरत सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है।मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।