बिजनाैर के ताजपुर में प्राचीन बड़ा शिव मंदिर क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है इस मंदिर पर भक्तों द्वारा सच्चे मन से मांगी गई मुरादें पूर्ण होती रही है शिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करने वाले भक्तों का काफी सैलाब उमड़ता है। ताजपुर स्थित प्राचीन बड़ा शिव मंदिर आस्था का प्रतीक बना हुआ है सदियों पूर्व ताजपुर राजपरिवार द्बारा लगभग पांच बीघा परिसर में बनाये गये इस मंदिर में विशाल शिवलिंग स्थापित है मंदिर के बाहर भगवान शिव जी की विशाल प्रतिमा स्थापित है प्रतिदिन इस मंदिर पर सुबह पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की काफी भीड़ रहती है। यहां सच्चे मन से भक्तों द्वारा मांगी गई मुरादें पूर्ण होती रही है श्रद्धालु भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने पर भक्तों ने मंदिर परिसर में कई मंदिर बनाकर उसमें संगमरमर की श्रीराम परिवार एवं विष्णु भगवान की मूर्तियां स्थापित कराई है। जबकि इस मंदिर परिसर में विशाल शिवलिंग व भगवान शंकरजी, श्रीराम दरबार, हनुमान जी, मां काली, नंदी, भगवान विष्णु , ब्रह्मचारी महाराज सहित दर्जनों देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। इस मंदिर पर शिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में कांवड़ियां जलाभिषेक करते हैं। मंदिर कमेटी वाले कांवड़ियों की सेवा में गर्म पानी व भंडारे की व्यवस्था करते हैं। शिवरात्रि को देखते हुए कमेटी की ओर से मंदिर पर सफाई अभियान जारी है मंदिर को इलैक्ट्रोनिक झालरों से सजाया जा रहा है। इसके साथ बस स्टैंड शिव मंदिर, सैनी धर्मशाला शिव मंदिर,खलियापार शिव मंदिर, बडवान शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों पर सफाई अभियान जारी है।