फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: दो साल में बनी सड़क, एक माह चले वाहन, बाढ़ आने से सड़क कटी, फिर बंद

बिजनौर। जलीलपुर स्टेट हाइवे बहसुमा ठाकुरद्वारा पर हस्तिनापुर और जलीलपुर के बीच दो साल से क्षतिग्रस्त सड़क जून के अंतिम सप्ताह में बनकर तैयार हुई। जूलाई माह में सड़क पर खूब वाहन दौड़े। अगस्त में फिर से सड़क पर आवागमन बंद हो गया। बाढ़ के चलते सड़क टूट गई, जिससे आज भी सड़क पर पानी चल रहा हैं। सभी तरह के वाहनों की आवाजाही बंद हैं। इस सड़क से चार राज्यों के हजारों यात्री आवागमन करते हैं। यात्रियों को 60 किलोमीटर अधिक चलना पड़ रहा हैं। दरअसल बहसुमा ठाकुरद्वारा स्टेट हाइवे- 147 पर बिजनौर के जलीलपुर क्षेत्र की पांडवनगर पुलिस चौकी व मेरठ के हस्तिनापुर तिराहे के बीच दस किलोमीटर सड़क दो वर्ष से क्षतिग्रस्त थी। बीते 4 मार्च से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हुआ था। क्षतिग्रस्त सड़क पर डामरीकरण का कार्य जून के अंतिम सप्ताह में हो गया था। दो पुलियो और पटरी का मरम्मत कार्य चल रहा था, तभी गंगा में जलस्तर बढ़ने से पानी सड़क पर बहने लगा। सड़क पर पानी आने से 4 अगस्त से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद हैं। गंगा पुल और हस्तिनापुर के बीच व जलीलपुर क्षेत्र में पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट पानी के बहाव से सड़क कट गई हैं। जलीलपुर व हस्तिनापुर के बीच आवागमन बंद होने से गंगा पुल के दोनों ओर दर्जनों गांव में रहने वाले हजारों किसानों मजदूरों, सरकारी व गैरसरकारी कर्मचारियों के साथ ही उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद आदि सहित दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड आदि राज्यों के हज़ारों यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। यात्रियों को 60 किलोमीटर अधिक चलना पड़ रहा हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें