फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 70 साल से मुसलमानों को नेतृत्व नहीं मिला, बोले ओवैसी- भाजपा को रोकने वाले दल से गठबंधन को तैयार

बिजनौर। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 70 साल से राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को नेतृत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए उनकी पार्टी किसी भी दल से गठबंधन करने को तैयार है। उन्होंने मुसलमानों से जागरूक होने का आह्वान किया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को केवल वोट की राजनीति और दरी बिछाने तक सीमित रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमानों को टिकट नहीं देती, जबकि सपा ने उन्हें गुलाम बनाकर रखा है। उन्होंने मुसलमानों से कहा कि यदि वे केवल वोटर बनकर रहेंगे तो उनके बच्चों का भविष्य नहीं संवरेगा और बुजुर्गों के लिए अस्पताल भी नहीं बनेंगे। भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि 200 साल पहले मस्जिदें थीं, थाने नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि संभल की मस्जिद को "शहीद" कर दिया गया है और अब अन्य मस्जिदों को भी नोटिस दिए जा रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम मां-बहनों और देशवासियों के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि वह बिजनौर और नजीबाबाद में लोगों को नेता बनाने आए हैं। युवाओं से उन्होंने कहा कि उन्हें जान की बाजी लगाने की जरूरत नहीं है। देश और समाज के हित में जान की बाजी वह स्वयं लगाएंगे। इस दौरान उन्होंने नजीबाबाद के विधायक पर भी कटाक्ष किया। जनसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मेहताब चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा हमेशा मुसलमानों के वोट की राजनीति करती रही है और अब उसे छोड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुसलमानों के हितों की अनदेखी की है। पंडित मनमोहन ने मुसलमानों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा, "मैं सनातनी हूं, ओवैसी का सिपाही हूं और ईमान में विश्वास रखता हूं।" उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव बड़ा बदलाव लाएगा। जिलाध्यक्ष मुफ्ती रियाज कासमी, पूर्व प्रधान आफताब आलम, नदीम कुरैशी, हाफिज नफीस, इसरार अहमद और एहसान मंसूरी सहित अनेक वक्ताओं ने भी संबोधित किया। संचालन हकीम अब्दुल सलाम ने किया। जनसभा में साजिद चौधरी, नदीम अहमद, मुजीब जावेद, मोहम्मद आरिफ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसभा के मद्देनजर प्रशासन ने आजाद चौक हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। मीडिया से बातचीत में ओवैसी ने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए उनकी पार्टी गठबंधन करने को तैयार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें