बिजनौर के गांव लाम्बाखेड़ा में सड़क पर खड़ी ई रिक्शा को हटाने पर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया पर प्रसारित होने पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अलाउद्दीन, सादाब, शहबाज, आलम और दूसरे पक्ष से वजाहुद्दीन, परवेज, इस्लामुद्दीन को नामजद किया गया है।