नजीबाबाद के गांव इस्सेपुर में गुलदार (तेंदुए) ने 36 वर्षीय महिला मीरा रानी पत्नी महेंद्र को मार डाला। मीरा गांव के निकट घास काटने गई थी। पति भी कुछ ही दूरी पर काम कर रहा था। बच्चे भी पास में घास काट रहे थे। शोर सुनकर पति और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो तेंदुआ भाग गया। मगर तब तक मीरा की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने महिला का शव डीएफओ कार्यालय पर रखकर प्रदर्शन किया और तेंदुए को पकड़ने की मांग की।