बिजनौर जनपद के आदर्श नगर नजीबाबाद शिव मंदिर में गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ.दीपक कुमार ने गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ श्री राम दरबार की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कराई। विजयदशमी पर आयोजित धार्मिक आयोजन में श्री राम जयकारे गूंजे। आदर्श नगर शिव मंदिर पर गायत्री परिवार के साधकों के नेतृत्व में श्री राम दरबार स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने दश स्नान भस्म, मिट्टी , गोबर, गोमूत्र, दूध, दही ,घी, हल्दी , शहद से स्नान मूर्तियों को स्नान कराया। गायत्री मंत्र उच्चारण और श्री राम जयकारों के साथ भगवान श्री राम, सीता ,लक्ष्मण हनुमान की मूर्तियों की शिव मंदिर पर स्थापना की गई।