फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर में यूरिया खाद के लिए गोदामों पर किसानों की लंबी कतार, पंजीकरण व्यवस्था को लेकर हंगामा

Dimple Sirohi Updated Thu, 14 May 2026 04:38 PM IST

बिजनौर जनपद के धामपुर में खाद गोदामों पर यूरिया, डीएपी और एनपीके खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें लग गईं। बगैर पंजीकरण के खाद न मिलने से नाराज किसानों ने हंगामा किया और व्यवस्था पर सवाल उठाए। किसानों का कहना है कि बिना पंजीकरण के किसी को खाद नहीं दी जा रही है, जबकि वे कई दिनों से खाद लेने के लिए गोदामों के चक्कर काट रहे हैं। मुरादाबाद मार्ग पर रानी बाग पुलिस चौकी के पास बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खाद लेने पहुंचे, लेकिन दोपहर बाद तक भी अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल पाई। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ता विजयपाल सिंह ने बताया कि एक हेक्टेयर जमीन वाले किसान को केवल छह कट्टे यूरिया मिल रहे हैं, जबकि फसलों के लिए इससे अधिक खाद की जरूरत होती है। उनका कहना है कि गन्ना, धान और चारे की फसल की अच्छी बढ़वार के लिए पर्याप्त यूरिया जरूरी है, लेकिन किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही है। किसान दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें 25 कट्टे यूरिया की आवश्यकता है, लेकिन मुश्किल से 12 कट्टे ही मिल पाए हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो खेती प्रभावित हो सकती है। इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान गोदामों पर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें