बिजनौर के धामपुर ब्लॉक के ग्राम धामपुर हुसैनपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बदहाल स्थिति में है। विद्यालय के बाहर इकड़ा नदी और मुख्य मार्ग पर कूड़े के ढेर होने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में नदी का पानी स्कूल परिसर तक पहुंच जाता है, जिससे कई दिनों तक विद्यालय बंद करना पड़ता है। प्रधानाध्यापिका ने कई बार संबंधित विभागों से शिकायत करने की बात कही है, जबकि खंड विकास अधिकारी ने समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी को मौके पर भेजने का आश्वासन दिया है।