कोतवाली देहात। क्षेत्र के ग्राम मखवाड़े में कार के आगे गुलदार आ गया। इस दौरान राहगीरों ने गुलदार की वीडियो बना ली। ग्राम मदनपुर निवासी आसिफ अपनी कार से घर लौट रहे थे। हाईवे से लगभग 20 मीटर दूर कब्रिस्तान के निकट ग्राम मखवाडा निवासी बलराम सिंह के खेत में गुलदार बैठा हुआ दिखाई दिया।इसके बाद लोगों काफी लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान राहगीरों ने गुलदार की वीडियो बना ली। घटना शुक्रवार रात्रि 7:30 बजे की है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की है। एक वर्ष पूर्व ग्राम मख़वाडा निवासी महिला गुड्डी देवी पर हमला कर गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया था। गुलदार दिखाई देने के बाद ग्रामीण चौकन्ने करने हो गए हैं।