मेरठ के हस्तिनापुर में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण बरसात के मौसम में श्मशान घाटों की हालत बदतर होना एक गंभीर समस्या है। स्थानीय प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है जिस कारण खादर क्षेत्र में अधिकतर श्मशान घाटों की स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है ताकि लोगों को अंतिम संस्कार करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस समय इनका हाल यह है कि यह शमशान घाट कम और जंगल के रूप में अधिक नजर आ रहे हैं। ग्राम पंचायतो में स्थित श्मशान घाट की हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है। जगह-जगह उगी झाड़ियां और चारों ओर फैली गंदगी ने श्मशान घाट को बद से बदतर बना दिया है। जिससे वहां अंतिम संस्कार के लिए जाना भी मुश्किल हो गया है।श्मशान घाट की स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने इस समस्या को सोशल मीडिया पर उजागर उजागर करने लगे हैं। अब यह देखना होगा कि ग्राम पंचायत अधिकारी इस समस्या का समाधान कब और कैसे करते हैं।