बिजनौर में एक पुलिसकर्मी की हत्या से हड़कंप मच गया। जानकारी मिली है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों ने ऑन ड्यूटी दरोगा सहरोज सिंह की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकले।