फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महिला सभा ने सिलिंडर किल्लत पर जताया आक्रोश, भेजी चूड़िया; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 18 Mar 2026 06:23 PM IST

समाजवादी पार्टी की महिला सभा की नेताओं ने बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर सिलिंडर संकट पर आक्रोश जताया। महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर व चूड़िया लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं सरकार पर सिलिंडर संकट को कम न करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा। महिला नेताओं ने पीएम व सीएम को लाल चूड़ियां भी भेजी। महिला सभा की प्रदेश महासचिव रिता प्रजापति व जिला महासचिव प्रर्मिला यादव के संयुक्त नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पहुंची महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। सपा नेत्री अंजनी सरोज ने कहा कि पूरे भारत में खासकर उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों से गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है। जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सिलिंडर रसोई की सबसे प्रमुख चीज है। इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है। कहा कि पहले नोट बंदी, कमरतोड़ महंगाई और फिर इस परेशानी से महिलाओं की जिंदगी बदत्तर होती जा रही है। कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा ये कहना कि गैस की कोई कमी नहीं है, हास्यप्रद और आम जनता एवं महिलाओं के जख्म पर नमक छिड़कने के समान है। मांग किया कि सिलिंडर की किल्लत से निजात दिलाया जाए और जनता से झूठ बोलकर भ्रमित करने वाली डबल इंजन सरकार को बर्खास्त किया जाए। मौके पर कंचन सोनकर, अंकित राजपूत, राजेन्द्र दुबे, किरन, सरोज, सुशीला गोड, शिवरानी, राजकुमारी, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पप्पू आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें