फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज महोत्सव पर जमकर झूमी महिलाएं;video

अभिनव कुमार Updated Mon, 17 Aug 2026 11:05 AM IST

भदोही जिले के गोपीगंज सदर मोहाल स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को हरियाली तीज महोत्सव का परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाएं सोलह शृंगार करके हरे रंग की साड़ी, चूड़ी पहन कर मां गौरा, भगवान शिव जी की आराधना करके अखंड सुहाग की कामना की। हरियाली तीज हरे रंग प्रकृति सावन के मानसून और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह रंग जीवन में नई शुरुआत खुशहाली और भगवान शिव, मां पार्वती के आराधना का है। महिलाएं इस दिन अखंड सुहाग के लिए की कामना करती है। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि हरा रंग शिव जी, मां पार्वती को बहुत पसंद है। कार्यक्रम की आयोजक अंजलि कौशल ने बताया कि महिलाओं ने दुर्गा माता मंदिर हरियाली तीज मनाया। इस मौके पर डांस, मेहंदी और अंताक्षरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं को विजेता होने पर उन्हें पुरस्कार भी दिया गया। नित्य संगीत की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। मौके पर साधना कौशल, मीरा देवी, विनीता कौशल, अंजलि कौशल, सोनी मोदनवाल, सरिता केसरवानी, गायत्री कौशल, सुषमा गुप्ता, रेनू मंजू, सरिता केसरवानी आदि मौजूद रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें