भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के भकोड़ा में बीती देर शाम छत किनारे खड़ी दिवार भरभरा कर गिरने से चपेट में आई छह साल के मासूम की मौत हो गई। वहीं पड़ोस की ही पांच वर्षीय एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।