ज्ञानपुर जिले में बीते दस दिन में दो अलग-अलग निजी अस्पताल में महिलाओं की मौत के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने सरई राजपुतानी में बिना लाइसेंस के किराए के भवन में संचालित सीता अस्पताल को सील कर दिया। वहीं चौरी के आद्या कटरा में बिना पंजीकरण क्लीनिक चला रहे झोलाछाप संजय मंडल पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया। टीम लगातार निजी अस्पतालों की जांच कर कार्रवाई करेगी।