छात्र नेताओं ने बृहस्पवितार की शाम बाजार में सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला फूंका। छात्र नेताओं ने महान योद्धा राणा सांगा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सपा सांसद अपना विवेक खो चुके हैं। छात्र नेता शिवम सिंह ने बताया कि मुस्लिम शासक बाबर भी राणा सांगा को एक शक्तिशाली शासक के रूप में वर्णन करता है। जिसने अपनी वीरता और तलवार से अपनी शक्ति बढ़ाई थी। सपा सांसद ने महान योद्धा पर जिस तरह की टिप्पणी की वह किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। उन्हें अपने कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। मौके पर शुभम सिंह, प्रांजल सिंह, आर्यन सिंह, रिषभ सिंह, अभिनव सिंह आदि रहे।