फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में श्रीश्री रविशंकर का जन्मोत्सव मनाया गया, भक्तों ने भजन कर जताया उत्साह

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 14 May 2025 08:50 PM IST

घोसिया नगर स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के सत्संग भवन में मंगलवार की देर शाम श्रीश्री रविशंकर जी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षक अनूप सिंह ने गुरू पूजा किया। बताया कि गुरु पूजा करने से मन शांत होता है और अद्भुत आनंद की अनुभूति होती है। विपिन बरनवाल ने गणेश वंदना से भजन की शुरूआत की। कार्यक्रम सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन हुआ। जिसमें आदर्श पूर्णिमा, कीर्तन बरनवाल, रूबी बरनवाल, दिलीप बरनवाल, संकेत द्विवेदी ने कर्ण प्रिय भजन प्रस्तुत किए। अशीष बरनवाल ने तेरी शान कभी कम ना हो, ऐ वतन ऐ वतन के साथ देशभिक्त गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विश्व शांति के लिए देश के जवानों के लिए प्रार्थना की गई। जिसमें पंचकोश ध्यान अनूप सिंह ने कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें