फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में शिवलिंग की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, निकाली गई कलश यात्रा

प्रगति चंद Updated Mon, 02 Feb 2026 05:35 PM IST

भदोही जिले में अभोली ब्लॉक के मतेथू गांव में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। सिर पर कलश धारण कर श्रद्धालुओं ने पूरे गांव का भ्रमण किया। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारों से गांव की गलियां गूंज उठीं। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ निकली इस यात्रा ने समूचे गांव को आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कलश यात्रा के बाद मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर परिसर में मंगलवार से तीन दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। कथावाचक राजेश भारद्वाज जी महाराज श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा और भक्ति की प्रेरणादायी कथाएं सुनाएंगे। इस मौके पर अनिल कुमार पाठक, सुनील पाठक, नीरज पाठक, आशीष कुमार पाठक आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें