फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर की संतोषी ने वाराणसी की अंशु को किया चित, कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया कौशल

भदोही के मोढ़ क्षेत्र के कोछिया गांव में नव युवक दंगल समिति की ओर से आयोजित विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में शनिवार को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूर्वांचल समेत देश के कई हिस्सों से आए पहलवानों ने अपनी कौशल का जलवा बिखेरा। चित और पट के इस खेल में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिला कुश्ती के दौरान रोमांचक मुकाबला देखकर लोगों ने खुब उत्साहवर्धन किया। महिला पहलवान सन्तोषी यादव कानपुर ने बनारस की अंशु को जोरदार पटखनी दी। इसी तरह महेंद्र पहलवान मिर्जापुर ने राजकुमार वाराणसी को करारी शिकस्त दी। वहीं बजरंगी अयोध्या ने भीम आगरा को चारों खाने चित कर दिया। लवकुश मिर्जापुर ने राजेश मिर्जापुर को जोरदार पटखनी देते हुए जमकर वाहवाही लूटी। इसी तरह धर्मेंद्र वाराणसी ने बजरंगी अयोध्या को पटखनी दी और राजेश यादव पकरी भदोही ने विवेक वाराणसी को चारों खाने चित कर दिया। इस दौरान मेले का भी लोगों ने खुब लुफ्त उठाया। मौके पर भोला नाथ तिवारी, मुन्नर राम यादव, प्रदीप पांडेय,अशोक उमर,मो. रफीक, मुन्ना पांडेय, राजकुमार आदि रहै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें